लखनऊ. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) ने गुरुवार शाम दिल्ली में राष्ट्रपति पद के लिए एनडीए की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू से 11 अकबर रोड पहुंच कर शिष्टाचार भेंट की. द्रौपदी मुर्मू आज अपना नामांकन दाखिल करेंगी. इस दौरान पीएम नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, बीजेपी अध्यक्ष जेपी नेड्डा और सीएम योगी आदित्यनाथ समेत बीजेपी शासित राज्यों के अन्य मुख्यमंत्री भी मौजूद रहेंगे. जानकारी के मुताबिक, वह 12 बजे संसद भवन में अपना नामांकन करेंगी.
इधर, राष्ट्रपति पद के लिए राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की. पीएम मोदी ने खुद एक ट्वीट कर यह जानकारी दी. इसके अलावा उन्होंने इस मुलाकात की तस्वीरें भी साझा कीं. प्रधानमंत्री ने ट्वीट कर कहा, ‘द्रौपदी मुर्मू जी से मुलाकात की. राष्ट्रपति पद के लिए उनकी उम्मीदवारी का देश भर में और समाज के सभी वर्गों द्वारा सराहना की जा रही है. जमीनी समस्याओं के प्रति उनकी समझ और भारत के विकास को लेकर उनकी दृष्टि उत्कृष्ट है.’
राष्ट्रपति चुनाव से पहले अखिलेश यादव ने आज बुलाई बैठक, SP सांसदों और विधायकों से करेंगे चर्चा
राजग की ओर से राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार घोषित किए जाने के बाद मुर्मू 23 जून को दिल्ली पहुंचीं. इसी कड़ी में मुर्मू आज प्रधानमंत्री मोदी और पार्टी के शीर्ष नेताओं की मौजूदगी में नामांकन पत्र दाखिल करेंगी. वहीं विपक्ष की ओर से उम्मीदवार यशवंत सिन्हा 27 जून को नामांकन कर सकते हैं. बता दें कि राष्ट्रपति पद के लिए मतदान 18 जुलाई को होगा. वर्तमान राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का कार्यकाल 24 जुलाई को समाप्त हो रहा है.
उत्तर प्रदेश की भूमिका सबसे बड़ी
आपको बता दें कि राष्ट्रपति चुनाव में आदिवासी समुदाय की द्रौपदी मुर्मू को प्रत्याशी बनाकर एनडीए ने बड़ा सियासी दांव चला है. इसको लेकर उन लोगों को भी ये संदेश देने की कोशिश है कि महिला और आदिवासी समुदाय की द्रौपदी मुर्मू की जीत इस देश के वंचित समाज के लिए एक कोशिश है. ऐसे में द्रौपदी मुर्मू की जीत को तय करने में सबसे बड़ी भूमिका उत्तर प्रदेश की होगी.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी | आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी |
Tags: Amit shah, BJP Allies, CM Yogi, CM Yogi Aditya Nath, Draupadi murmu, Lucknow news, UP news
FIRST PUBLISHED : June 24, 2022, 10:00 IST