PF खाताधारकों के लिए बड़ी खुशखबरी, जानें कब आएगा 8.25% ब्याज का पैसा और कैसे चेक करें बैलेंस

EPFO Interest Rate FY 2025-26: देश के करोड़ों नौकरीपेशा कर्मचारियों के लिए एम्प्लॉइज प्रोविडेंट फंड ऑर्गेनाइजेशन (EPFO) से जुड़ा एक बड़ा अपडेट सामने आ रहा है। केंद्र सरकार की हरी झंडी मिलने के बाद अब पीएफ सब्सक्राइबर्स अपने खातों में ब्याज का पैसा ट्रांसफर होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। वित्त वर्ष 2024-25 और वर्तमान वित्त वर्ष 2025-26 के लिए सरकार ने पीएफ जमा पर 8.25% की ब्याज दर तय की है।

लगातार दूसरे साल भी ब्याज दरों को उसी स्तर पर बरकरार रखा गया है, जिससे कर्मचारियों को उनके रिटायरमेंट फंड पर मजबूत रिटर्न मिलना तय है। ऐसे में हर पीएफ खाताधारक के मन में यह सवाल है कि उनके अकाउंट में कुल कितना पैसा क्रेडिट होगा? आपको बता दें कि यह पूरी तरह आपके मौजूदा पीएफ बैलेंस पर निर्भर करता है। आइए इसकी सटीक कैलकुलेशन और खाते में पैसा आने की सही टाइमलाइन को आसान शब्दों में समझते हैं।

महीने में कैलकुलेशन, साल में क्रेडिट: समझें पीएफ ब्याज का गणित

अक्सर कई कर्मचारियों के बीच यह गलतफहमी होती है कि EPFO हर महीने उनके खाते में ब्याज का पैसा जमा करता है। लेकिन असलियत ऐसी नहीं है। EPFO आपकी जमा राशि पर ब्याज की गणना (Calculation) तो हर महीने के क्लोजिंग बैलेंस के आधार पर करता है, लेकिन इसे आपके खाते में एकमुश्त (Lump Sum) साल के आखिर में ही क्रेडिट किया जाता है। यही वजह है कि जब भी आपके पासबुक में ब्याज अपडेट होता है, तो एक बड़ी रकम आपके खाते में जुड़ी हुई नजर आती है।

आपके PF बैलेंस पर कितना मिलेगा ब्याज? यहाँ देखें पूरा कैलकुलेशन

अगर आप भी यह जानना चाहते हैं कि 8.25% की दर से आपके खाते में कितना मुनाफा होने वाला है, तो इसे इन उदाहरणों से समझें:

  • ₹1 लाख के बैलेंस पर: यदि आपके पीएफ खाते में 1 लाख रुपये जमा हैं, तो आपको सालाना ₹8,250 का ब्याज मिलेगा। इसके बाद आपका कुल फंड बढ़कर ₹1,08,250 हो जाएगा।
  • ₹5 लाख के बैलेंस पर: अगर आपके अकाउंट में 5 लाख रुपये का कॉर्पस है, तो आपके खाते में ₹41,250 की मोटी रकम ब्याज के रूप में क्रेडिट की जाएगी, जिससे कुल बैलेंस ₹5,41,250 हो जाएगा।
  • ₹10 लाख के बैलेंस पर: जिन कर्मचारियों के खाते में 10 लाख रुपये जमा हैं, उन्हें सीधे ₹82,500 का बंपर फायदा होगा और उनका कुल फंड ₹10,82,500 पर पहुंच जाएगा।

काम की बात: ध्यान रहे कि ब्याज का पैसा केवल आपके और नियोक्ता (Employer) के पीएफ शेयर (EPF) पर मिलता है। आपके योगदान का जो हिस्सा ईपीएस (EPS – पेंशन फंड) में जाता है, उस पर इस ब्याज की गणना नहीं होती है।

देर से पैसा मिलने पर क्या होता है नुकसान?

कई बार ऐसा होता है कि आपके किसी सहकर्मी के खाते में ब्याज दिख जाता है लेकिन आपके पासबुक में पुरानी राशि ही शो होती है। EPFO ने साफ किया है कि देश भर के सभी क्षेत्रीय कार्यालयों (Regional Offices) में खाताधारकों के डेटा को प्रोसेस करने में थोड़ा समय लगता है। यह पूरी प्रक्रिया फेज-वाइज़ (Staggered manner) होती है। इसलिए यदि आपके पासबुक में एंट्री थोड़ी देरी से भी दिखती है, तब भी आपको ब्याज का कोई नुकसान नहीं होता। आपका पैसा पूरी तरह सुरक्षित रहता है और उसे पिछले वित्त वर्ष की आखिरी तारीख से ही लागू माना जाता है।

घर बैठे मिंटो में ऐसे चेक करें अपना PF बैलेंस

जैसे ही EPFO की तरफ से पैसा ट्रांसफर करने की प्रक्रिया पूरी होगी, आप इन 4 आसान तरीकों से अपना नया बैलेंस चेक कर सकते हैं:

  • UMANG App द्वारा: अपने स्मार्टफोन में उमंग ऐप खोलें, EPFO सर्विस पर जाएं, अपना UAN नंबर डालें और ‘View Passbook’ पर क्लिक करके OTP दर्ज करें।
  • EPFO पोर्टल के जरिए: EPFO की आधिकारिक मेंबर पासबुक वेबसाइट पर जाकर अपने UAN और पासवर्ड की मदद से लॉगइन करें।
  • मिस्ड कॉल सर्विस: अपने पीएफ अकाउंट से रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से 9966044425 पर एक मिस कॉल दें। कुछ ही सेकंड में आपके पास बैलेंस का एसएमएस आ जाएगा।
  • SMS के माध्यम से: अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से EPFOHO UAN ENG लिखकर 7738299899 पर भेजें। यहाँ आखिरी के तीन शब्द भाषा (जैसे हिंदी के लिए HIN) को दर्शाते हैं।

also trad –बुढ़ापे का सहारा बनेगी सरकारी पेंशन, हर महीने मिलेंगे ₹3000, जानें किसे मिलेगा फायदा

Leave a Comment