Fire In Car Shed of Asansol Railway Station In Jharkhand West Bengal Border | आसनसोल रेलवे के कार शेड के स्क्रैप में लगी आग, जांच के आदेश

0
193


चित्तरंजन20 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

आग लगने के बाद फैली अफरा-तफरी।

झारखंड-पश्चिम बंगाल के सीमावर्ती क्षेत्र में स्थित आसनसोल रेल मंडल अंतर्गत आसनसोल रेलवे स्टेशन के पास स्थित कार शेड में अचानक आग लग गई। इस कारण अफरा-तफरी मच गई। कुछ ही देर में आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। इससे कर्मचारियों व अन्य लोगों में दहशत फैल गई। जान बचाने के लिए लोग इधर-उधर भागने लगे। आसनसोल रेल कॉलोनी से सटे होने के कारण बड़े हादसे की आशंका पैदा हो गई। सूचना मिलने के बाद तत्काल दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। करीब 3 घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। घटना मंगलवार की है।

बताया गया है कि आग कार शेड के स्क्रैप में लगी। देखते ही देखते तेजी से फैल गई। रेलवे की ओर से मामले की जांच के आदेश दिए हैं। आग लगने के कारणों की पड़ताल की जा रही है। इसके अलावा आग लगने के कारण होने वाले नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है। रेलवे की ओर से अब तक इस मामले में कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। बताया जा रहा है कि इसके लिए जांच रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।

खबरें और भी हैं…



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here