Gold Price Today 31 January: शेयर बाजार में तेजी के बीच आज सोना खरीदने वाले थोड़ा मायूस हो सकते हैं, जबकि चांदी खरीदने जा रहे हैं तो आपके लिए गुड न्यूज है। बजट से पहले चांदी का भाव 61000 रुपये प्रति किलो से नीचे आ गया है, जबकि सोना 48000 प्रति 10 ग्राम के भाव को पार कर गया है।
आज सर्राफा बाजारों में 24 कैरेट शुद्ध सोना 133 रुपये प्रति 10 ग्राम महंगा होकर 48048 रुपये पर पहुंच गया है तो वहीं, चांदी 322 रुपये प्रति किलो नरम होकर 60898 रुपये पर आ गई है।
यानी अभी 24 कैरेट शुद्ध सोना अपने ऑल टाइम हाई रेट 56126 रुपये से केवल 8206 रुपये प्रति 10 ग्राम सस्ता है। चांदी अधिकतम रेट 76004 रुपये से 15110 रुपये प्रति किलो सस्ती है।
यह भी पढ़ें: सहारा में जमा आपका पैसा मैच्योरिटी के बावजूद नहीं मिल रहा तो पढ़ें यह खबर
इंडिया बुलियंस एसोसिएशन द्वारा जारी हाजिर रेट के मुताबिक आज यानी सोमवार को सर्राफा बाजारों में 22 कैरेट सोने का भाव 44012 रुपये प्रति 10 ग्राम पर खुला। जबकि, 18 कैरेट गोल्ड की कीमत अब 36036 रुपये है। अब 14 कैरेट सोने का भाव 28108 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया है। इन पर 3 फीसद जीएसटी और मेकिंग चार्ज अलग से है।
आज इस भाव पर बिक रहे सोना-चांदी
धातु और उसकी शुद्धता | 31जनवरी के रेट (रुपये/10 ग्राम) | 28 जनवरी के रेट (रुपये/10 ग्राम) |
रेट में बदलाव (रुपये/10 ग्राम) |
Gold 999 (24 कैरेट) | 48048 | 47915 | 133 |
Gold 995 (23 कैरेट) | 47856 | 47723 | 133 |
Gold 916 (22 कैरेट) | 44012 | 43890 | 122 |
Gold 750 (18 कैरेट) | 36036 | 35936 | 100 |
Gold 585 ( 14 कैरेट) | 28108 | 28030 | 78 |
Silver 999 | 60898 Rs/Kg | 61220 Rs/Kg | -322 |
स्रोत: IBJA
IBJA के रेट देशभर में सर्वमान्य
बता दें कि IBJA द्वारा जारी किए गए रेट देशभर में सर्वमान्य है। हालांकि, इस वेबसाइट पर दिए गए रेट में जीएसटी शामिल नहीं किया गया है। सोना खरीदते-बेचते समय आप IBJA के रेट का हवाला दे सकते हैं। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन के मुताबिक ibja देशभर के 14 सेंटरों से सोने-चांदी का करेंट रेट लेकर इसका औसत मूल्य बताता है। सोने-चांदी का करेंट रेट या यूं कहें हाजिर भाव अलग-अलग जगहों पर अलग हो सकते हैं पर इनकी कीमतों में थोड़ा अंतर होता है।