रामगढ़9 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
रामगढ़ में लगी जेल अदालत।
झारखंड के रामगढ़ जिले में बुधवार को गणतंत्र दिवस पर जेल अदालत लगी। इसमें वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कुल 7 मामलों की सुनाई हुई। इसमें एक कैदी को रिहा किया गया। रामगढ़ जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वावधान में छत्तरमांडू स्थित व्यवहार न्यायालय, रामगढ़ में यह आयोजन किया गया। इस दौरान जेल से छूटने वाले कैदी को समाज में बेहतर नागरिक बनकर रहने की सलाह दी गई।
इस कार्यक्रम में मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी कुसुम कुमारी, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकार दिलीप राजेश्वर तिर्की, जेएम विद्यावती कुमारी, अनुलिका कुमार, स्मृति त्रिपाठी, खालिद राशिद अली अहमद, व्यवहार न्यायालय के कर्मचारियों में धीरज झा, नवीन नाग, आकाश कुमार वर्मा, संतोष कुमार, रोहित कुमार सिन्हा, राजेश कुमार वर्मा, विजय शंकर पांडेय, मनीष कुमार सिन्हा, आदि मौजूद रहे।