Latest Weather Update of Jharkhand; A clear Sky in Ranchi since morning | रांची में सुबह से खिली है धूप; ठंडी हवा ने बढ़ाई सिहरन

0
157


रांची42 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

रांची में सुबह से ही तेज धूप खिली हुई है।

झारखंड में लगभग 5 दिनों बाद आसमान पूरी तरह साफ हो गया है। रांची में सुबह से ही धूप खिली हुई है। हालांकि ठंडी हवा ने सिहरन बढ़ा दी है। मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि 30 जवनरी तक मौसम पूरी तरह शुष्क रहेगा। किसी प्रकार की बारिश की संभावान इस दौरान नहीं जताई गई है।

अभिषेक आनंद ने बताया कि झारखंड व बंगाल के सीमाई इलाकों के जिलों में हल्की बारिश हो सकती है। इसके अलावा राज्य भर में आसमान पूरी तरह साफ रहेगा। उन्होंने बताया कि सुबह में हल्के दर्जे का कोहरा देखने को मिल सकता है इसके बाद तेज धूप देखने को मिलेगी। पिछले 24 घंटे में 4.4 मिलीमीटर बारिश साहिबगंज के राजमहल में हुई है।

न्यूनतम तापमान में हो सकती है गिरावट
मौसम विज्ञान केंद्र, रांची के पूर्वनानुमान के मुताबिक अगले कुछ दिनों में न्यूनत तापमान में गिरावट हो सकती है। पिछले 24 घंटे में राज्य में सबसे अधित उच्चतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस जमशेदपुर में दर्ज किया गया है । जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 12.5 डिग्री सेल्सियस रांची का दर्ज किया गया है।

सामान्य से 4 डिग्री सेल्सियस नीचे है रांची का उच्चतम तापमान
बादल के कारण रांची के दिन के तापमान में तेजी से गिरावट आ रही थी। पिछले 24 घंटे में रांची में दिन का तापमान 19.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है, जो सामान्य तापमान से 4.3 डिग्री सेल्सियस कम है। वहीं उच्चतम तापमान 12.5 डिग्री सेल्सिय है जो सामान्य से 2 डिग्री सेल्सियस अधिक है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक 30 जनवरी तक रांची का अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

खबरें और भी हैं…



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here