Petrol Diesel Price Today: पेट्रोलियम कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी कर दिए हैं। लगातार 84वें दिन भी पेट्रोल और डीजल के दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ है। नए रेट के मुताबिक आज 27 जनवरी 2022 को देश में सबसे सस्ता पेट्रोल 82.96 रुपये लीटर पोर्ट ब्लेयर में बिक रहा है। डीजल भी यहां 77.13 रुपये प्रति लीटर है। हालांकि, राजस्थान के श्रीगंगानगर में आज भी पेट्रोल-डीजल सबसे महंगे हैं।
महानगरों में मुंबई में पेट्रोल सबसे महंगा 109.98 रुपये लीटर और दिल्ली में सबसे सस्ता 95.41 रुपये है। दरअसल उत्तर प्रदेश सहित पांच राज्यों में चुनावी बिगुल बज चुका है। ऐसे में उम्मीद है कि आने वाले दिनों में भी पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया जाएगा।
दुनिया भर में पेट्रोल की औसत कीमत 92.04 रुपये लीटर
globalpetrolprices.com के मुताबिक आज दुनिया भर में गैसोलीन यानी पेट्रोल की औसत कीमत 92.04 भारतीय रुपया प्रति लीटर है। हालांकि, देशों के बीच इन कीमतों में काफी अंतर है। विभिन्न देशों में पेट्रोल की कीमतों में अंतर टैक्स रेट और सब्सिडी के कारण है। सभी देशों की अंतरराष्ट्रीय बाजारों में पेट्रोलियम कीमतों तक समान पहुंच है, लेकिन अलग-अलग टैक्स की वजह से पेट्रोल की खुदरा कीमत अलग है।
आज 27 जनवरी को इस रेट पर बिक रहा पेट्रोल-डीजल
शहर | पेट्रोल (रुपये/लीटर) | डीज़ल (रुपये/लीटर) |
श्रीगंगानगर | 112.11 | 95.26 |
मुंबई | 109.98 | 94.14 |
भोपाल | 107.23 | 90.87 |
जयपुर | 107.06 | 90.70 |
पटना | 105.90 | 91.09 |
कोलकाता | 104.67 | 89.79 |
चेन्नई | 101.40 | 91.43 |
बेंगलुरु | 100.58 | 85.01 |
रांची | 98.52 | 91.56 |
नोएडा | 95.51 | 87.01 |
दिल्ली | 95.41 | 86.67 |
लखनऊ | 95.28 | 86.80 |
चंडीगढ़ | 94.23 | 80.90 |
पोर्ट ब्लेयर | 82.96 | 77.13 |
स्रोत: आईओसी
बता दें केंद्र सरकार ने पेट्रोल और डीजल पर चार नवंबर 2021 को उत्पाद शुल्क में कटौती की थी। इसके बाद दाम स्थिर हैं। हालांकि, इसके बाद कई राज्यों में वैट कम करने से दाम कम हुए जरूर हुए है, पर कोई वृद्धि नहीं हुई। विपक्ष इसे चुनाव से जोड़ रहा है। क्योंकि, अंतरराष्ट्रीय बाजार में लगातार दम बढ़ रहे हैं। अक्तूबर 2014 के बाद कीमत रिकार्ड स्तर पर हैं। ऐसा पहली बार नहीं हुआ है, जब अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम बढ़ने के बावजूद कीमत स्थिर रही थी। पश्चिम बंगाल, केरल, तमिलनाडु चुनाव के दौरान भी दाम स्थिर रहे थे।
आप भी अपने शहर के पेट्रोल-डीजल के दाम रोजाना SMS के जरिए भी चेक कर सकते है। इंडियन ऑयल (IOC) के उपभोक्ता RSP लिखकर 9224992249 नंबर पर व एचपीसीएल (HPCL) के उपभोक्ता HPPRICE लिखकर 9222201122 नंबर पर भेज सकते हैं। बीपीसीएल (BPCL) उपभोक्ता RSP लिखकर 9223112222 नंबर पर भेज सकते हैं।