Two Friends Hanged In Palamu Jharkhand | पलामू में दोस्त को प्यार में मिला धोखा, करने जा रहा था आत्महत्या, दूसरे ने साथ लगाई फांसी

0
178


पलामू12 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

पुलिस ने शव को कब्जे में लिया।

झारखंड के पलामू में प्यार, दोस्ती और धोखे की बुनियाद पर रची गई फिल्मी कहानी जैसा मामला सामने आया है। पता चला है कि फिल्म शोले के जय-वीरू जैसी दोस्ती रखने वाले दो युवकों ने एक साथ आत्महत्या कर ली है। एक युवक को प्यार में धोखा मिल गया। वह तनाव में आकर जान देने रहा था। अंतिम समय में दोस्त को पूरी कहानी बता दी। फिर क्या था दूसरे ने दोस्त के साथ खुद भी मरने का फैसला ले लिया। दोनों युवकों का शव फंदे से लटका हुआ बरामद किया गया है। घटना नौडीहा बाजार थाना क्षेत्र के चराई-2 की है। मंगलवार को मामले की सूचना मिलने के बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। मरने वाले युवकों की पहचान सुद्दु भुइयां और रामजन्म के रूप में की गई है।

शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।

पुलिस ने बताया कि मरने वाले दो युवकों में से एक दिव्यांग था। यह पूरी घटना प्रेम प्रसंग में मिले धोखे के कारण घटी है। सुद्दु भुइयां नाम के युवक का किसी लड़की के साथ प्रेम संबंध था। दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। लड़की ने लड़के से ब्रेकअप कर लिया। सुद्दु इस घटना से बेहद तनाव में आ गया। उसने इसकी जानकारी अपने दिव्यांग दोस्त रामजन्म को दी। बताया कि वह अब जिंदा नहीं रहना चाहता। फांसी लगाकर आत्महत्या करने जा रहा है। दोस्त का यह फैसला सुनकर रामजन्म ने भी साथ आत्महत्या करने की बात कही। शाम करीब चार बजे रामजन्म खाना खाने के बाद घर से साड़ी लेकर निकला। दोनों ने एक साथ पेड़ से लटक कर आत्महत्या कर ली। थाना प्रभारी रंजीत कुमार ने बताया कि इससे पहले भी सुद्दु ने दो बार आत्महत्या का प्रयास किया था लेकिन वह असफल रहा था। छतरपुर इंस्पेक्टर वीर सिंह मुंडा ने कहा कि पुलिस मामले में छानबीन कर रही है।

अक्सर गुनगुनाते रहते थे शोले का गीत
स्थानीय लोगों ने बताया कि दोनों युवकों में बेहद गहरी दोस्ती थी। रामजन्म ट्राइ साइकिल से चलता था। दोस्त अक्सर उसकी साइकिल को धक्का देता था। दोनों अक्सर फिल्म शोले का गीत: ये दोस्ती हम नहीं छोड़ेंगे, तोड़ेंगे दम मगर…:। गुनगुनाते रहते थे। दोनों ने कई बार गांव के लोगों के सामने यह बात दोहराई थी कि हम साथ जिएंगे साथ मरेंगे। आखिरकार यह बात सच साबित हुई। घटना के बाद से इलाके में शोक की लहर है।

इनपुट पलामू में अभिषेक पांडेय

खबरें और भी हैं…



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here