लखनऊ. देश के सबसे बड़े चुनावी रण उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव (UP Election) के दूसरे चरण में सूबे के 9 जिलों की 55 विधानसभा सीटों के लिये वोट डाले गये थे. उत्तर प्रदेश में सात चरणों में हुये विधानसभा चुनाव का यह दूसरा चरण (UP Vidhan Sabha Chunav) काफी अहम था. विधानसभा चुनाव के इस चरण में उत्तर प्रदेश के 9 अहम और बड़े जिलों मुरादाबाद, संभल, सहारनपुर, बिजनौर, रामपुर, बदायूं, बरेली, अमरोहा और शाहजहांपुर की 55 विधानसभा सीटों के लिए चुनाव (UP Chunav Result) हुआ था. इन सीटों के लिये 2 करोड़ से अधिक मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया था. इनमें 1.8 करोड़ पुरुष, 94 लाख महिलाएं और 1269 थर्ड जेंडर मतदाता शामिल थे. इन 55 सीटों के लिये कुल 586 उम्मीदवारों ने हुंकार भरी थी. इनमें महिला प्रत्याशियों की संख्या 69 है.
दूसरे चरण में शामिल इन 55 सीटों के पिछले विधानसभा चुनाव परिणामों की तस्वीर देखेंगे इस इलाके में राजनीतिक पार्टियों की मतदाताओं पर पकड़ का आप सरसरी तौर पर आंकलन कर सकते हैं. 2017 के विधानसभा चुनाव के परिणाम में इन 55 सीटों में से बीजेपी को करीब-करीब दो तिहाई सीटें मिली थी. गत विधानसभा चुनाव में बीजेपी के खाते में कुल 38 सीटें आई थीं. वहीं समाजवादी पार्टी इन जिलों की केवल 15 सीटों पर ही जीत का परचम लहरा पाई थी, जबकि कांग्रेस के खाते में महज 2 सीटें आईं थी. वह भी तब जब कांग्रेस का सपा से गठबंधन था. वहीं गौर करने वाली बात यह भी है सपा की ओर से जीती गई इन 15 सीटों में 10 सीटों पर मुस्लिम उम्मीदवार जीते थे.
बसपा ने मजबूत की है अपनी पकड़
हालांकि गत विधानसभा चुनाव में बसपा यहां से खाली हाथ रही थी, लेकिन उसने लोकसभा चुनाव आते-आते अपनी स्थिति को मजबूत कर लिया था. 2019 के लोकसभा चुनाव में बसपा को इस इलाके में चार सीटें मिली थी. इससे साफ है कि गत विधानसभा चुनाव के बाद बसपा ने यहां अपना ग्राउंड मजबूत किया है. इसका असर इन चुनावों में भी देखने को मिल सकता है. पिछले लोकसभा चुनाव में इस इलाके में सपा को तीन सीट मिली थीं. यहां यह चुनाव सपा और बसपा गठबंधन लड़ा था. इस बार भी बसपा यहां समाजवादी पार्टी के गठबंधन के साथ चुनाव लड़ रही है.
इन बड़े चेहरों पर टिकी है सबकी निगाहें
उत्तर प्रदेश में दूसरे चरण में हुये चुनाव में कई बड़े चेहरे शामिल हैं जिन पर सभी की नजरें टिकी हैं. इनमें सबसे बड़े नामों में योगी सरकार में मंत्री रह चुके धर्म सिंह सैनी, सपा के दिग्गज नेता आजम खान और उनके बेटे अब्दुला आजम शामिल हैं. धर्म सिंह सैनी चुनाव से पहले बीजेपी का दामन छोड़कर सपा की साइकिल पर सवार हो चुके हैं. सैनी को सपा ने नकुड़ विधानसभा सीट से चुनाव मैदान में उतारा है. आजम खान अपनी परंपरागत रामपुर के सदर सीट से तो उनके बेटे अब्दुल्ला खान स्वार विधानसभा क्षेत्र से भाग्य आजमा रहे हैं. इनके अलावा योगी कैबिनेट के मंत्री सुरेश खन्ना (शाहजहांपुर सदर), राज्यमंत्री गुलाब देवी (चंदौसी), जल शक्ति राज्यमंत्री बलदेव सिंह औलख (बिलासपुर) और राज्यमंत्री महेश चंद्र गुप्ता (बदायूं) चुनाव मैदान में हैं.
देखें किसका किससे है मुकाबला
सपा के आजम खान का रामपुर की सदर सीट पर बीजेपी के आकाश सक्सेना, कांग्रेस के नवाब काजिम खान और बसपा के सदाकत हुसैन से चुनावी टक्कर है. जबकि उनके बेटे अब्दुल्ला आजम खान का मुकाबला स्वार सीट अपना दल (एस) से हैदर अली खान से है. नकुड़ सीट से सपा के के प्रत्याशी धर्मसिंह सैनी का मुकाबला बीजेपी के मुकेश चौधरी से है. यहां की अमरोहा सीट पर सपा के पूर्व मंत्री महबूब अली का मुकाबला बीजेपी के राम सिंह सैनी और बसपा के नवैद अयाज से है.
दूसरे चरण में इन सीटों पर हुआ था मुकाबला
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में प्रदेश के सहारनपुर, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, संभल, बदायूं, बरेली और शाहजहांपुर जिले की 55 विधानसभा सीटों पर मुकाबला हुआ था.
विधानसभा क्षेत्र गत बार विधायक ताजा रुझानों में कौन हैं आगे
01. सहारनपुर नगर – संजय गर्ग सपा
02. सहारनपुर देहात – मसूद अख्तर कांग्रेस
03. देवबंद – ब्रजेश भाजपा
04. बेहट – नरेश सैनी कांग्रेस
05. नकुड़ – डॉ. धर्म सिंह सैनी भाजपा
06. रामपुर – मोहम्मद आजम खान एस.पी
07. रामपुर मनिहारन (एससी) – देवेंद्र कुमार निम भाजपा
08. गंगोह – कीरत सिंह भाजपा
09. नजीबाबाद – तस्लीम अहमद सपा
10. नगीना (एससी) – मनोज कुमार पारस एसपी
11. बरहापुर – सुशांत कुमार भाजपा
12. धामपुर – अशोक कुमार राणा भाजपा
13. नेहतौर (एससी) – ओम कुमार भाजपा
14. ठाकुरवाड़ा –
15. मुरादाबाद देहात – हाजी इकराम कुरैशी सपा
16. मुरादाबाद शहर – रितेश कुमार गुप्ता भाजपा
17. कुंदरकी – मोहम्मद रिजवान सपा
18. बिलारी – मो. फईम सपा
19. बिजनौर – शुचि भाजपा
20. चांदपुर – कमलेश सैनी भाजपा
21. नूरपुर – लोकेश सिंह भाजपा
22. कांठ – राजेश कुमार उर्फ चुन्नू बीजेपी
23. चंदौसी (एससी) – गुलाब देवी भाजपा
24. अस्मौली – पिंकी यादव सपा
25. संभल – इकबाल मोहम्मद एसपी
26. बिलासपुर – बलदेव सिंह औलख भाजपा
27. मिलक (एससी) – राजबाला भाजपा
28. धनौरा (एससी) – राजीव कुमार भाजपा
29. नौगांव सादात – संगीता चौहान भाजपा
30. सौर –
31. चमरौआ – नसीर अहमद खान सपा
32. अमरोहा – महबूब अली सपा
33. हसनपुर – महेंद्र सिंह खड़वंशी भाजपा
34. गुन्नौर – अजीत कुमार उर्फ राजू यादव भाजपा
35. बिसौली (एससी) – कुशाग्र सागर भाजपा
36. सहसवां – ओंकार कुमार वर्मा सपा
37. बिलसी – पंडित राधाकृष्ण शर्मा भाजपा
38. बदायूं – महेश चंद्र गुप्ता भाजपा
39. शेखूपुर – धर्मेंद्र शाक्य भाजपा
40. दातागंज – राजीव कुमार सिंह उर्फ बब्बू भैया भाजपा
41. बहेरी – छत्र ल सिंह भाजपा
42. मीरगंज – डॉ. डीसी वर्मा भाजपा
43. बिठारी चैनपुर – राजेश मिश्रा भाजपा
44. बरेली- डॉ अरुण कुमार भाजपा
45. बरेली छावनी – राजेश अग्रवाल भाजपा
46. अनोला –
47. कटरा – वीर विक्रम सिंह प्रिंस बीजेपी
48. भोजीपुरा – भैरों लाल मौर्य भाजपा
49 नवाबगंज – केसर सिंह भाजपा
50. फरीदपुर (एससी) – डॉ श्याम बिहारीलाल भाजपा
51. जलालाबाद – शरदवीर सिंह सपा
52. तिलहर – रोशन लाल वर्मा भाजपा
53. पुयान (एससी) – चेतराम भाजपा
54. शाहजहांपुर – सुरेश कुमार खन्ना भाजपा
55. दादरौला – मानवेंद्र सिंह भाजपा
आपके शहर से (लखनऊ)
यूपी विधानसभा चुनाव 2022, ब्रेकिंग हिंदी न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट सबसे पहले News18 India पर। आज की ताजा खबरें, विश्लेषण, पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव की खबरें पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी पर |
Tags: UP Assembly Election Result, UP Assembly Elections, UP election results, Uttar Pradesh Assembly Election Result 2022